Fri, 06 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Thu, Aug 13, 2026 / Post views : 401

नालछा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Share:

नालछा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नालछा। जनपद पंचायत मुख्यालय नालछा में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। धर्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर के युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नालछा में गूंजा तिरंगे का जयघोष, विधायक कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मांडव रोड स्थित रामा-कन्हैया पेट्रोल पंप से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला शक्ति, युवा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

यात्रा में सजी-धजी बैलगाड़ियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विधायक कालू सिंह ठाकुर स्वयं बैलगाड़ी पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए और नागरिकों का अभिवादन किया। आगे डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से पूरे नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। जगह-जगह ग्रामीणों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा का समापन पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित जनपद पंचायत परिसर में हुआ, जहां भारत माता की पूजा-अर्चना एवं आरती कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सद्भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

तिरंगा यात्रा के आयोजन में विधानसभा धर्मपुरी के तिरंगा यात्रा प्रभारी एवं भाजपा ग्रामीण जिला धार के उपाध्यक्ष संतोष राठौड़ तथा नगर तिरंगा यात्रा संयोजक निखिल ग्वाल ने व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यात्रा में मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर, जनपद सदस्य पवन कुशवाह, विधानसभा में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी रविंद्र परिहार, भाजपा पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी तिरंगा हाथ में लेकर शामिल हुए।

यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी कैलाश बारिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नायब तहसीलदार आशीष राठौड़, जनपद पंचायत नालछा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप डाबर एवं राजस्व निरीक्षक श्री चौहान सहित प्रशासनिक अमले ने भी यात्रा के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा ने यात्रा में शामिल सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

नालछा से कांतिलाल शर्मा, संवाददाता की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement