Rajendra Devray / Fri, Nov 6, 2026 / Post views : 41
नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़
नगर नालछा। दीपावली पर्व को लेकर नगर नालछा में दीपोत्सव बड़े उल्लास और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरे नगर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं, बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है।
दीपावली के चलते दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया-संवारा गया है। व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है।
विशेष रूप से आतिशबाजी की दुकानों पर अधिक भीड़-भाड़ देखी जा रही है, जहां लोग जमकर आतिशबाजी की खरीदी कर रहे हैं। वहीं खाद्य सामग्री एवं मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर तरह-तरह की आकर्षक और स्वादिष्ट मिठाइयां बनकर तैयार हैं, जिनकी मांग काफी अधिक है।
कुल मिलाकर पूरा नगर नालछा दीपोत्सव के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन