Rajendra Devray / Wed, May 20, 2026 / Post views : 398
प्रतापगढ़। जिले के सेमली गांव में एक बुजुर्ग के साथ कथित रूप से हो रहे अत्याचार और जमीन कब्जे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि बहू और उसकी मां ने बुजुर्ग ससुर को घर से बाहर निकाल दिया तथा उसकी करीब 6 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित बुजुर्ग न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब मामला पत्रकार को धमकाने तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार जब पत्रकार भूपेंद्र सिंह रामगढ़ ने पीड़ित बुजुर्ग की आवाज उठाते हुए खबर का कवरेज किया, तो गीता बाई नामक महिला ने खुलेआम पत्रकार को झूठे केस में फंसाने और कलेक्टर कार्यालय में आकर मारने की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि गीता बाई ने धमकी भरे लहजे में कहा — “तू जानता नहीं मुझे, पूरा गांव डरता है मुझसे और मेरी बेटी से।”

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक पत्रकार, जो समाज की आवाज उठाता है, उसे ही धमकियां मिल रही हैं तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा या फिर बुजुर्ग की फरियाद फाइलों में दबकर रह जाएगी।
अब लोगों की निगाहें प्रशासन और पुलिस पर टिकी हैं। क्या दबंगई और धमकी के दम पर कानून को चुनौती देने वालों पर कार्रवाई होगी या फिर पीड़ित बुजुर्ग और पत्रकार को न्याय के लिए भटकना पड़ेगा?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बुजुर्ग को न्याय दिलाया जाए, जमीन कब्जे की निष्पक्ष जांच हो तथा पत्रकार को धमकी देने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।
अपडेट के लिए जुड़े रहिए पुलिस पब्लिक न्यूज़ प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन