Rajendra Devray / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 238
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर खाटू श्याम मंदिर तलून में बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने महंत शशि गिरी जी महाराज दस नाम जूना अखाड़ा काशी से आशीर्वाद प्राप्तकिया
बड़वानी जिले के नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर तलून के महंत शशि गिरी जी महाराज 10 नाम जूना अखाड़ा के महंत के दर्शन बडवानी जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम ट्रेडेवाल ने शशि गिरी जी महाराज के दर्शन कर गुरु पूर्णिमा पर आशीर्वाद प्राप्त किया

वही शशि गिरी जी महाराज और खाटू श्याम मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा प्रभारी मंत्री सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया

महंत शशि गिरी जी महाराज के द्वारा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा मनाने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ देखी गई सभी भक्तों ने शशि गिरी जी महाराज के चरणों की पाद पूजन करें भेंट अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया

वहीं शाम 4:00 बजे से खाटू श्याम मंदिर तलून में विशाल भंडारे का गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आयोजन किया गया
इस भंडारे के अंदर 15000 से अधिक भक्तों के द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर लगभग 25000 से अधिक भक्तों ने दर्शन करने खाटू श्याम मंदिर तलून पहुंचे
महंत शशि गिरी जी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद स्वरुप प्रसादी वितरण की और आशीर्वाद प्रदान किया वहीं क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना के लिए भगवान खाटू श्याम से प्रार्थना भी की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन