Rajendra Devray / Sat, May 9, 2026 / Post views : 308
न्यायालय परिसर मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय बडवानी / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बडवानी श्री एम. के. जैन साहब की अध्यक्षता में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश श्रीमति पूजाअहिरवार एवं सुश्री रेणुका बारिया की उपस्थिति में नेशनल लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 को न्यायालय परिसर अंजड में सपन्न हुई

न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में अभिभाषक संघ अंजड के सभी अधिवक्तागण और पूरा न्यायालय का स्टाफ, वन विभाग की टीम और नगर परिषद की टीम भी अपनी सेवाये देने के लिए हाजिर रही। नेशनल लोक अदालत की शुरूआत माँ सरस्वती के पूजन से हुई।
उसके बाद उपस्थित न्यायाधीश महोदयो द्वारा लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होने कहा की लोक अदालत के माध्यम से आपसी सोहार्द को बढ़ावा मिलता है कोर्ट में जमा की गाई स्टांप शुल्क की रकम भी आप को वापस हो जाती है आप लोग लोक अदालत के माध्यम से नगर परिषद के अधिभार, बैंक ऋण, में भी राहत ले सकते है। लोक अदालत में कई सीविल अपराधिक मामलो मे कुल 60 प्रकरणों में राजीनामे हुए जिसमे 120 लोग लाभांवित हुये व नगर परिषद के कुल 178 मामलो मे 576441 रूपए की एवं बैंक रिकवरी 4 प्रकरणों में कुल 551000 की वसुली की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन