Rajendra Devray / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 107
मनावर कक्षा 10 वि 12 में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
नगर की प्रतिष्ठित संस्था सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनावर में माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित की गई कक्षा_ 10 वीं एवं कक्षा_ 12 वीं के वार्षिक परीक्षा के परिणाम शतप्रतिशत रहते हुए सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था की प्रवीण्य सूची में अपना स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा_ 12 वीं में प्रथम स्थान पर कु. भूमि दीक्षित ने 89.2 % अंक, द्वितीय स्थान पर कु.खुशबू प्रजापत ने 86.4 % अंक, तृतीय स्थान पर कु. प्रियांशी चौहान ने 85 % अंक, चतुर्थ स्थान पर कु.तनिषा मंडलोई ने 84.8% अंक, और पांचवें स्थान पर कु.ख़ुशी जोशी ने 76.8% अंक प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।

इसी प्रकार कक्षा10 वीं में प्रथम स्थान पर यशवंत अवाश्या ने 95.4% अंक, द्वितीय स्थान पर कु. इंशिया अली ने 93 % अंक, तृतीय स्थान पर कु.दिशा पाटीदार ने 91.8% अंक, चतुर्थ स्थान पर कु. दृष्टी पाटीदार ने 91% और पांचवें स्थान पर

हिमेशराज चौहान ने 88.2% अंक प्राप्त प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के
उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों और विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन