Rajendra Devray / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 262
तपस्या और तरुणा की सफलता से गूंजा कुक्षी, सेन समाज में खुशी की लहर
सन्नी माली
कुक्षी।सेन समाज की होनहार बेटियों ने इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कुक्षी निवासी तपस्या आनंदीलाल सेन ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं उनकी छोटी बहन तरुणा सेन ने 500 में से 423 अंक प्राप्त कर 84.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
दोनों बहनों की इस शानदार सफलता से सेन समाज सहित पूरे कुक्षी नगर में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।
समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन