Rajendra Devray / Sat, Jul 25, 2026 / Post views : 264
भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश ने अर्पित की कारगिल के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि
देशकी सुरक्षा में जो रात दिन खड़े होते हैं उन्हीं की वजह से हम लोग चैन से सोते हैं उक्त उदगार कारगिल दिवस पर भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुशील खन्ना ने व्यक्त किए उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 4 जुलाई 1999 कि वह ऐतिहासिक रात आज भी हमारे जहन में तरुण और ताजा है

जहां 18000 फीट ऊंची टाइगर हिल जो कि हिंदुस्तान को हासिल करने के लिए चुनौती बनी हुई थी

पर 10 रणबांकुरो के साथ पाक दुश्मनों के छक्का छुड़ाने के बाद रात12:00 बजे तिरंगा फहराया था हमारे वीर जवानों का वह दृश्य हमारे जहन में अभी भी तरो ताजा है

तभी से हमारा समूचा राष्ट्र 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है 4 जुलाई 1999 का वह दिन 18 ग्रेनेडियर के वीर सपूतों को एवं समूचे राष्ट्र को याद ही रहेगा क्योंकि इस दिन कारगिल वार की चुनौती पूर्ण चोटी टाइगर हिल पर जमे हुए दुश्मनों का खात्मा करके तिरंगा फहराया था वह एक ऐसा कठिन समय था जहां रण क्षेत्र में भारत के वीर सपूतों के अदम्य शौर्य एवं पराक्रम ही भारत मां के आंचल की रक्षा कर रहा था

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हम सब भारतीय अपने जांबाज शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं साथ ही उन वीर जवानों को भी सेल्युट करते हैं जिन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत का सिर ऊंचा करते हुए तिरंगा फहराया था भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की बैठक में विशेष अतिथि के रूप में पधारे इंडियन ह्यूमन राइट कॉन्सिल के चेयरमैन सुभाष भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार समाज के आँख और कान होते हैं जो न सिर्फ जन समस्याओं को उठाते हैं बल्कि समाज को आइना दिखाने का भी काम करते हैं आप सभी पत्रकार साथी जमीनी हकीकत दिखाने का काम करते हैं इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं
भारतीय पत्रकार संघ AIJ दिल्ली प्रदेश की मासिक बैठक किरन गार्डन उत्तम नगर नई दिल्ली में सम्पन्न हुई बैठक में कारगिल के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसी के साथ साथ पत्रकारों की समस्याओं संगठन विस्तार पत्रकार एकता के प्रयास कर गंभीर चिंतन चर्चा की गई इस अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले कुछ पत्रकारों को सम्मानित भी किया, बैठक में पत्रकार साथी अनिल शर्मा को सामाजिक संगठन स्वयं सेवक दल का प्रधान बनाए जाने पर सम्मान किया गया बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार सुशील खन्ना, दीपक खोसला, अवध नारायण पत्रकार, रजनीश कुमार, सत्य प्रकाश सक्सेना,, मुकेश कुमार, विनोद खोसला, अनिल कुमार शर्मा, सुभाष भारद्वाज, नरेन्द्र कुमार वशिष्ठ, अभिषेक सिंह, जी एस त्यागी, संदीप प्रधान, विनय वर्मा, प्रेम गर्ग, हरेन्द्र बाल्यान, सतीश कौशिक, कमल पुरी, अश्विनी कुमार आदि गणमान्य अतिथि महानुभावों पत्रकार साथियों ने सहभागिता की. ✍️ अवध नारायण पत्रकार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन