Rajendra Devray / Fri, Jul 31, 2026 / Post views : 231
मानव सेवा समिति अंजड़ द्वारा 1 एवं 2 अगस्त को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अंजड़, बड़वानी।
मानव सेवा समिति अंजड़ के तत्वावधान में, गोयल सेवा ट्रस्ट एवं धीरज हॉस्पिटल, बड़ौदा के सौजन्य से स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश जी गोयल (धी वाले) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 1 एवं 2 अगस्त 2026 को अंजड़ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में धीरज हॉस्पिटल, बड़ौदा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला रोग, पेट संबंधी बीमारियां, चर्म रोग, शिशु रोग, कैंसर, ब्लड प्रेशर, नेत्र रोग, मानसिक रोग, घुटनों का दर्द, स्पीच थेरेपी, बोलने में कठिनाई, कम सुनाई देना, गूंगापन, फिजियोथेरेपी सहित अन्य बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।

शिविर का आयोजन अंजड़ पब्लिक स्कूल, टीकरी रोड, अंजड़ में किया जाएगा। मरीजों का पंजीयन प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। गंभीर मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन हेतु धीरज हॉस्पिटल, बड़ौदा में न्यूनतम शुल्क पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क वाहन व्यवस्था भी रहेगी।

समिति ने सभी मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पुरानी दवाइयां एवं जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं ताकि विशेषज्ञ चिकित्सक उचित परामर्श दे सकें।

इस अवसर पर 1 अगस्त 2026 (शनिवार) प्रातः 10:00 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री प्रदीपलोचन जी शुक्ल (पुलिस अधीक्षक, बड़वानी) होंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्री शेखरचंद जी पाटली (उद्योगपति) एवं श्री गोविंद जी आवलिया (अध्यक्ष, पाटीदार समाज) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सत्यनारायण जी गोयल (सी.ए.) करेंगे।
मानव सेवा समिति अंजड़ ने क्षेत्र के नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन