Rajendra Devray / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 277
भारतीय जीवन बीमा निगम इंदौर मंडल लियाफि की प्रथम बैठक 8 जुलाई 2026 को होटल दावत इंदौर में संपन्न
भारतीय जीवन बीमा निगम इंदौर मंडल के मंडल के चुनाव होने के बाद अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा एवं पूरी कार्यकारिणी के गठन के बाद 32 ब्रांच एवं 20 सैटलाइट ब्रांच के पदाधिकारी की एक अति आवश्यक बैठक आज 8 जुलाई 2026 को इंदौर की होटल दावत के अंदर रखी गई कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरु हुआ जहां पंजीयन पंजीयन के बाद नाश्ता और चाय की व्यवस्था रखी गई थी

इसके बाद बैठक शुरू हुई बैठक में उपस्थित सभी ब्रांचो के पदाधिकारी के द्वारा मंडल के लोकप्रिय अध्यक्ष वीरेंद्र जी सुराणा एवं उनकी पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया

इसके बाद सभी शाखों से आए शाखों के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणियों के द्वारा अपनी अपनी शाखों के अंदर जो अभिकर्ताओं को आ रही समस्याओं से अवगत कराया सभी ब्रांचो से आए अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना गया और सुनने के बाद उसका निदान शीघ्र ही मंडल स्तर पर किया जायेगा बात कही गई

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा ने सभी शाखों से आए पदाधिकारी की बातों का जवाब दिया साथ ही आने वाले भविष्य में भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा अभिकर्ताओं के लाभों के ऊपर कुठाराघात को लेकर संगठित रहने और संगठन को मजबूत करने की बात पर जोर दिया गया

आने वाले समय के अंदर काफी बदलाव होने वाले हैं इस बात को लेकर की भी चर्चा की गई है
इस बदलाव को लेकर हम अपने आप को कैसे उपयुक्त बना सकते हैं और अधिक से अधिक बीमा व्यवसाय कर लाभ कमा सकते हैं

इसके संबंध में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा ने सभी शाखों से आए अध्यक्षों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आने वाले समय में बदलाव के तरीकों से निपटने की बात और रास्ते भी बताएं
इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम इंदौर मंडल के एसडीम राकेश तनेजा साहब भी अभिकर्ताओं के बीच पधारे अभिकर्ताओं के द्वारा शानदार करतल ध्वनि कर एसडीएम साहब का गर्म जोशी से स्वागत किया गया

एसडीएम साहब श्री तनेजा जी के समक्ष मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बत्तीसी ब्रांचो से आ रही समस्याओं के संबंध में एसडीएम साहब के सामने अपनी बात रखी और अभिकर्ता कितनी समस्याओं के बाद बीमा व्यवसाय कर रहा हैं अवगत कराया
अभिकर्ता को कितनी कठिनाइयों का सामना ब्रांच में करना पड़ रहा है
एसडीएम साब श्री तनेजा जी ने मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और प्राथमिक स्तर पर जो समस्याओं का समाधान मंडल स्तर पर किया जा सकता है उसे तत्काल हल करने की बात कही
और जो समस्या ऊपर लेवल की है उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसे तत्काल हल करवाने की बात कही
साथी उन्होंने कहा है कि एक अभिकर्ता को लगातार अच्छे व्यवसाय कर अपने परिवार के लिए एक अच्छी आय का अर्जन करना चाहिए हमारा अभिकर्ता आर्थिक रूप से समृद्ध होगा तो निश्चित ही भारतीय जीवन बीमा निगम भी समृद्ध होगा अभिकर्ता की खुशहाली ही मंडल की खुशहाली है और मंडल की खुशहाली ही पॉलिसी धारकों की खुशहाली है आपने कहा कि पॉलिसी धारकों का हित को ध्यान में रखकर आने वाले समय में भारतीय जीवन बीमा निगम कई बड़े कदम उठा रहा है
जिससे पॉलिसी धारक को घर बैठे ही अपने मोबाइल पर ऐप के माध्यम से वह अपनी समस्या का समाधान स्वयं कर सकता है
इसके लिए अभिकर्ताओं को भी समय-समय पर अपडेट रहने की जरूरत है
अंत में सभी अभिकर्ताओं के लिए सह भोज का आयोजन रखा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन