Rajendra Devray / Wed, Jul 22, 2026 / Post views : 236
धरमपुरी में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन
धरमपुरी। आज धरमपुरी में आदिवासी कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश के जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी तथा जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में तहसीलदार महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज का सम्मान सुनिश्चित करने तथा विपक्ष की आवाज को दबाने जैसी कार्रवाईयों पर गहरा विरोध दर्ज कराते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं पूर्व विधायक धरमपुरी श्री पांचीलाल मेड़ा, श्री अशोक यादव जयसिंह पटेल सुदामासेन
इरफान मलिक
तिलोक पिपले
अखिल जमीदार
अकबर जिराती
शाहबाज खान
सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारी मांगें
छात्रों की आवाज को दबाना बंद करो।
पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करो।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो।
लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
संदेश
"छात्रों की आवाज कुचलना बंद करो! लोकतंत्र बचाओ, भविष्य बचाओ।"
कथन
" हम राहुल गांधी के साथ हुवे अभद्र व्यवहार की घोर निंदा करते हैं
— अशोक यादव खलघाट कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन