Rajendra Devray / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 184
रायसेन सांची में हार्डवेयर कारोबारी की तलवारों से हत्या, शादी के दो माह बाद वारदात से सनसनी
रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी राकेश लोधी की तलवारों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह शनिवार रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर मेढ़की लौट रहा था। घर से करीब 500 मीटर पहले बाइक और कार से आए बदमाशों ने पहले उससे विदिशा का रास्ता पूछा और बाइक रुकते ही उस पर ताबड़तोड़ तलवारों से हमला कर दिया। हमले में उसके साथ मौजूद मौसेरा भाई बब्लेश खेतों की ओर भागकर बच गया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल राकेश को भोपाल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 12 मई को उसकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, 10 दिन पहले भी उस पर हमला हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन