Rajendra Devray / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 185
अभद्र'टिप्पणी पर पुलिस_सख्त आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
सन्नी माली
कुक्षी। सोशल मीडिया पर भारत के संविधान निर्माता डॉ_भीमराव_अंबेडकर_जी एवं पुलिस प्रशासन एवं भारत के संविधान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने के मामले में कुक्षी_पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। संजय_परसाई नामक व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह संदेश दिया है कि कानून और संविधान के प्रति अपमानजनक व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं जयस_संगठन ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।

जयस प्रदेश अध्यक्ष रविराज बघेल ने बताया किसी भी प्रकार से संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर,भारत के संविधान ओर पुलिस विभाग के खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणी करने वालों को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमारा उद्देश्य देश में शांति और आपसी सामंजस्य के साथ मिलकर संविधान की रक्षा करना ओर उनके उद्देश्य का पालन करना है किसी भी समाज के साथ ऐसे अभद्रता करने वालों के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में #जयस_संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविराज बघेल, महेंद्र कन्नौज , रमेश मंडलोई, प्रवीण गवली, हरिओम डोडवा, पवन पाटीदार, अमित प्रजापत सहित अन्य साथियों की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई सुनिश्चित करवाई।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन