Rajendra Devray / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 73
नगर में भव्य रैली के साथ मनाई गई डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में अंजड़ नगर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ निकाली गई।

रैली अस्पताल चौक, धानमंडी ,सर्राफा मार्केट, गांधी वाचनालय, बस स्टेशन, श्री कृष्णा चौक जैसे मुख्य स्थानों से गुजरते हुए अंत में संत रविदास भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ उपस्थित जनसमूह को के द्वारा बाबासाहेब का जयंती पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और स्वल्पाहार वितरित किया गया।

रैली में चार बैंड तथा एक डीजे वाहन और बाबा साहेब की फोटो रखकर एक बग्गी भी शामिल थी ।
दो-दो की पंक्ति में चल रहे भीम दीवाने देशभक्ति और सामाजिक एकता के गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। नगर के विभिन्न स्थानों पर रैली का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

आजाद मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया, अस्पताल चौक में नगर परिषद द्वारा पुष्पवर्षा की गई। जटाशंकरी चौक पर सिवी समाज द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं गांधी वाचनालय पर कांग्रेस परिवार की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

तथा कुल्फी वितरण भी किया गया। और बस स्टेशन पर पिपल्या परिवार की ओर से आइसक्रीम वितरण की गई थी, श्री कृष्णा चौक पर श्री कृष्णा समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया गया।

पूरे नगर में जयंती उत्सव को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में नागरिक इस ऐतिहासिक रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन