Rajendra Devray / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 22
बड़वानी जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर सख्त कार्रवाई
राजपुर के ग्राम चितावल में रोका गया बाल विवाह
बड़वानी 19 अप्रैल 2026/जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील राजपुर के ग्राम चितावल में एक बाल विवाह को समय रहते रोक दिया गया। यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमूल मंडलोई के निर्देशन में की गई।

समाज सेवी संस्थाएं भी बाल विवाह रोको अभियान के लिए सघन जागरूकता अभियान चला रही है पहल जन सहयोग विकास संस्थान द्वारा जिलेभर में बाल विवाह रोको अभियान के तहत युवाओं को भी जागरूक कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न शासकीय विभागों जैसे महिला बाल विकास विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
इन सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों से जिले में लगातार बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बाल विवाह किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन