Rajendra Devray / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 30
पुनर्वास की दिशा में बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर ने सौंपी 1000वीं रजिस्ट्री
बड़वानी 17 अप्रैल 2026/जिले में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के पुनर्वास स्थलों पर भूखंडों के आवंटन और उनके दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया ने एक महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।अब तक 1000 से अधिक रजिस्ट्रियां सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी हैं।

इस उपलब्धि के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर हितग्राहियों को उनके स्वामित्व के दस्तावेज सौंपे। कलेक्टर ने पक्षकार श्री जगदीश पिता शंकर को जिले की 1000वीं रजिस्ट्री भेंट की। इसके साथ ही, एक अन्य पक्षकार मेदा बाई को भी उनके भूखंड की रजिस्ट्री प्रदान की गई।
समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
दस्तावेज सौंपने के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने संबंधित राजस्व और पुनर्वास अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष बचे हुए पात्र परिवारों की रजिस्ट्रियां भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला पुनर्वास अधिकारी श्री भूपेन्द्र रावत ने रजिस्ट्री प्राप्त करने आए पक्षकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हितग्राहियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुनर्वास विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन