Sat, 07 Nov 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक, आतिशबाजी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ पुलिस का अवैध फटाका संग्रहण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ नगरी माता मंदिर में मांगलिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 20 लाख रुपये | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी सम्मानित | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : पानसेमल में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए एवं अनियमितताओं पर स्पॉट फाइन लगाया | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : अनुशासन और एकरूपता का संदेश लेकर नालछा की सड़कों पर निकला आर एस एस का भव्य पथ संचलन | सन्नी माली संपादक : धार जिले के धर्मपुरी में जूनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिकाके साथ मारपीट थाने पहुंचा मामला | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : वरला बोर पड़वा के खेत में लहलहा रही थी गांजे की अवैध फसल, बड़वानी पुलिस ने ड्रोन से खोज निकाले 1,716 पौधे बड़ीकार्यवाही | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा 64 योगिनी मंदिर में 11 गांवों की भजन मंडलियों ने एक मंच पर बांधा समां, देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी, जिलाधार के द्वारा सम्पूर्ण जिला में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध |

राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई बड़वानीपुलिस कीउपलब्धि 28 जुलाई को बावनगजा में बल्डबुक कीटीमदेगी प्रमाणपत्र

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 179

बड़वानी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई बड़वानीपुलिस कीउपलब्धि 28 जुलाई को बावनगजा में बल्डबुक कीटीमदेगी प्रमाणपत्र
Share:

बड़वानी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई बड़वानी पुलिस की उपलब्धि 28 जुलाई को बावन गजा में बल्ड बुक की टीम देगी पुलिस अधीक्षक शुक्ल को प्रमाण पत्र

राजेन्द्र देवराय जिला ब्यूरो चीफ बड़वानी

🔷 "*नशे से दूरी है जरूरी 2.0*" अभियान के तहत युवाओं को जोड़ने हेतु बड़वानी पुलिस की नवाचारपूर्ण पहल

🔷 मैत्री फुटबॉल मैच, वृक्षारोपण एवं यूथ पार्लियामेंट होंगे अभियान के प्रमुख आकर्षण

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने जिले में संचालित "*नशे से दूरी है जरूरी 2.0*" अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को खेल, पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस द्वारा विभिन्न नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सेंधवा में मैत्री फुटबॉल मैच, वरला में वृक्षारोपण तथा बड़वानी में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई बड़वानी पुलिस की उपलब्धि

अभियान के अंतर्गत दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित चित्रकला गतिविधि में लगभग 16,700 विद्यार्थियों ने "*नशे से दूरी है जरूरी 2.0*"अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जागरूकता विषय पर चित्र बनाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी। इस अभियान में सहभागी प्रत्येक विद्यार्थी का नाम एवं विद्यालय का विवरण वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को प्रेषित किया गया, जिसे संस्था द्वारा स्वीकार करते हुए अपने रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 जुलाई को बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम बड़वानी पहुंचकर बड़वानी पुलिस को इस उपलब्धि के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान करेगी।

सेंधवा में होगा मैत्री फुटबॉल मैच

अभियान के अंतर्गत सेंधवा शहर में बड़वानी वारियर्स एवं सेंधवा टाइगर्स के मध्य मैत्री फुटबॉल मैच आयोजित किया जाएगा। बड़वानी पुलिस की थीम "उत्साह नया, खेलें युवा"* के अनुरूप पुलिस बल एवं जिले के युवा संयुक्त रूप से इस मैत्री मैच में भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल होंगे।

30 जुलाई को वरला में होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

अभियान के समापन दिवस 30 जुलाई को थाना वरला क्षेत्र स्थित खूपस देव मंदिर पहाड़ी पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश भी दिया जाएगा।

2 अगस्त को बड़वानी में होगा यूथ पार्लियामेंट का आयोजन

आगामी 2 अगस्त को बड़वानी पुलिस द्वारा एक भव्य यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "*विकसित भारत @2047*" के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आगामी वर्ष को "*युवा वर्ष*" घोषित किए जाने की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।

यूथ पार्लियामेंट में बड़वानी जिले के युवा "*विकसित भारत @2047* के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति श्री बी.के. द्विवेदी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही पीएससी एवं सीपीसीबी के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस.पी. गौतम, श्रीमती दीपमाला रावत (विषय विशेषज्ञ, जनजातीय प्रकोष्ठ, राजभवन, मध्य प्रदेश, भोपाल), प्रोफेसर राजेश शर्मा, प्रोफेसर अरविंद शुक्ला, पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त एडीजी श्री डी.एस. सेंगर तथा सेवानिवृत्त आईजी श्रीमती आशा माथुर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने जिले के युवाओं से इन सभी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा "नशे से दूरी है जरूरी 2.0"* अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement