Rajendra Devray / Tue, Apr 21, 2026 / Post views : 117
नगर अंजड़ के अंदर व्यस्ततम बस स्टैंड चौराहे पर राजापुर जनपद पंचायत सीईओ चौहान की चार पहिया वाहन बोलेरो ने दो पहिया वाहन दंपति को मारी टक्कर
जापद में अटैच वाहन का नंबर MP 09 TB 5659 होकर। टू वीलर का नंबर MP 46MH 0570 को टक्कर मार दी

दंपति को लगी पांव में चोट मौके पर भारी भीड़ जमा जनपद पंचायत सीईओ के ड्राइवर अजय चौहान काफी नशे में धूत होकर के गाड़ी चला रहे थे

ड्राइवर अजय चौहान ने इतनी शराब पी रखी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है
मौके पर भारी भीड़ लग गई वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने पर लाकर खड़ा कर दिया और ड्राइवर को भी थाने पर लाकर के बिठा दिया

इस संबंध में राजपुर जनपद के सीईओ बीएस चौहान से मोबाइल पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मैं बड़वानी मीटिंग में हूं ड्राइवर कब गाड़ी लेकर चले गया मुझे जानकारी नहीं है
थाने से और आप लोगों के फोन आने के बाद मेरी जानकारी में आया है कि ड्राइवर गाड़ी को बगैर पूछे कहीं ले गया है और उस से दुर्घटना हो गई है

जिस दंपति को चोट लगीहुई अस्पताल पहुंच गए हैं और अपना उपचार कर रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर मामले को संज्ञान में लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन