Rajendra Devray / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 29
77वां स्थापना दिवस राजस्थान पुलिस का सम्पन्न रिजर्व पुलिस लाईन में सरमोनियल परेड, मैदान पर उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
प्रतापगढ़, 16 अप्रैल 2026।
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन, प्रतापगढ़ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सरमोनियल परेड आयोजित की गई, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने परेड की सलामी ली।

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस की स्थापना 16 अप्रैल 1949 को हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिलेभर में पुलिस थानों एवं चौकियों पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जोधा, जिले के समस्त वृताधिकारी, थानाधिकारी, संचित निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन श्री महेन्द्र सिंह पुनि सहित जिला पुलिस एवं महाराणा प्रताप बटालियन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस के ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर” को साकार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रतापगढ़ पुलिस के 32 अधिकारी/कर्मचारियों तथा महाराणा प्रताप बटालियन के 6 जवानों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, अति उत्तम सेवा चिन्ह, उत्तम सेवा चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
पुलिस एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करने वाले सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक एवं सुरक्षा सखियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण किया गया।
वहीं, स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा स्कूली बच्चों को थानों का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन