Rajendra Devray / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 17
पिछडी बस्ती के 08 बच्चो का विद्यालय में कराया प्रवेश सार्थक प्रयासों से ही होगा देश का उज्जवल भविष्य- न्यायाधीश अमूल मण्डलोई

बड़वानी 17 अप्रैल 2026/श्री महेन्द्र कुमार जैन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मागदर्शन में श्री अमूल मण्डलोई सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी एवं डॉ चक्रेश पहाडिया सेवा भारती संस्थान के समन्वय से पिछड़ी गरीब बस्ती के 08 बच्चों का विद्यालय में कराया एडमिशन।

सेवा भारती संस्थान द्वारा संचालित संस्कार केंद्र जिसके पालक डॉ चक्रेश पहाडिया द्वारा नवलपुरा स्थित कोली वार्ड 08 बच्चों को चिन्हित किया जिनके माता-पिता की मृत्यु होने पर व उनके आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समग्र आईडी आवश्यक दस्तावेज न होने से उनका विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पा रहा था। उन्होंने यह मामला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई के संज्ञान में लाया। श्री मण्डलोई द्वारा तत्काल शिक्षा विभाग के डीपीसी बड़वानी श्री अशरफ खॉन से सम्पर्क किया। श्री अशरफ खॉन द्वारा तत्काल अपनी टीम के माध्यम से वार्ड के बच्चों व आशा से सम्पर्क कर दिनांक 16 अप्रैल 2026 को स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत वार्ड क. 03 कोली मोहल्ले में शाला से वंचित 08 बच्चे गौत्तम्, जयपाल, अरूण, पायल, तोरण, तमन्ना, रोहित को शाला. मावी कमांक 08 बड़वानी में प्रवेश दिलाया गया।
सचिव श्री मण्डलोई द्वारा दिनांक 17 अप्रैल को वार्ड कमांक 3 में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जिसमें उन्होंने बस्ती के बच्चों के साथ संवाद किया ओर कहा कि बच्चें देश का भविष्य है। बच्चे नियमित स्कूल जाये पढे-लिखे ओर देश को गौरव बढ़ाये। सभी के सार्थक प्रयास से ही होगा देश का उज्जवल भविष्य।
डॉ चक्रेश पहाडिया द्वारा बताया कि उन्हे बच्चों को स्कुल में एडमिशन में बहुत खुशी हुई उन्होंने इस पुनित कार्य में सम्मिलित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई, रॉबिन दयाल ज़िला विधिक सहायता अधिकारी शिक्षा विभाग से डीपीसी श्री अशरफ खॉन, श्री योगेश परमार सांसद सेवा केन्द्र बड़वानी, आशा दीदी, शिक्षक मनीराम, सखाराम जन शिक्षक श्री कैलाश पवार, सुभाष मकवाने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।
सेवा भारती संस्थान बड़वानी की ओर से वार्ड के बच्चों को आईस्क्रीम बाटी जिससे गर्मी में बच्चों के चेहरे पर खुशी आई बच्चों ने कहा कि वे सभी नियमित स्कुल जायेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन