: बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता व खरगौन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के आतिथ्य में सोमवार सुबह 10 बजे सम्पन्न हुई
Rajendra Devray
/
Mon, Feb 3, 2025
/
Post views : 293
बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता व खरगौन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के आतिथ्य में सोमवार सुबह 10 बजे सम्पन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि वर्चुअल बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमो, दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अजय यादव ने आगामी 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि से शुरू होने वाले आजीवन सहयोग निधि की जानकारी देते हुए कहा कि सभी भाजपा जन प्रत्येक कार्यकर्ताओं के घर घर तक पहुंचे और उनकी आजीवन सहयोग निधि का संचय कर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करें। इस हेतु उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्षो से अपने-अपने मण्डलों से दो-दो नाम देने की आव्हान किया तथा पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान खरगौन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने आगामी 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने खरगौन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से अपील की है कि आपके जो भी परिचित दिल्ली में रहते हो तो उनकी एक सूची बनाये और उन्हें फोन लगा कर राष्ट्रहित में भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का आवाहन करे।
तथा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने आगामी 16 फरवरी पर उनके जन्मदिवस पर सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी के प्रति जनजागृति हेतु सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्था द्वारा बड़वानी में भव्य जांच शिविर के आयोजन की जानकारी देते हुए जांच शिविर में खरगौन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकरियों व जनप्रतिनिधियों से आने का आवाहन किया।
बैठक का संचालन महामन्त्री अनूप मिश्रा ने किया।
बैठक में जिला पदाधिकारीगण, सभी मण्डलो के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्षो के अलावा आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो:- वर्चुअल बैठक उपस्थित सांसद एवं जिला अध्यक्ष