Rajendra Devray / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 342

अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री महेंद्र कुमार जैन के निर्देश एवं मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर अंजड़ में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2025 अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजड़ की टीम के द्वारा न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ अंजड़ के सदस्यों, न्यायालय के कर्मचारीगण एवं परिसर मे उपस्थित पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा तहसील विधिक सेवा समितिअंजड़ के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश श्री नीरज कुमार सोनी द्वारा परिसर में उपस्थित पक्षकारगण एवं नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई ।इस अवसर पर न्यायाधीश सुश्री रेणुका बारिया , अभिभाषक संघ अंजड़ के समस्त सदस्य, न्यायालय कर्मचारीगण ,पक्षकारगण एवं आम नागरिक शिविर में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन