अभिप्रेरणा 2024- दो दिवसीय मध्यांचल अधिवेशन झालरिया
मठ उज्जैन में संपन्न
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत मध्यांचल अधिवेशन अभिप्रेरणा 2024 प.म.प्र.प्रादेशिक महिला संगठन द्वारा उज्जैन जिला के आतिथ्य में 28 अगस्त को महाकाल मंदिर के समीप झलारिया मठ में संपन्न हुआ। समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रादेशिक पदाधिकारी ,वरिष्ठ समाजसेवी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस महाकुंभ में पांच प्रदेशों से आई समस्त संगठन की 450 महिलाओं ने भाग लिया दो दिवसीय महाकुंभ में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओ का आयोजन रखा गया। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय श्रीमती मंजू जी बांगड़ , राष्ट्रीय महामंत्राणी ज्योति जी राठी मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय समिति प्रभारी डॉक्टर नम्रता जी बियानी वरिष्ठ समाजसेवी जयंती जी गुप्ता की उपस्थिति सम्माननीय रही द्वितीय दिवस प्रतियोगिताएं संचार सिद्धा समिति के अंतर्गत सवाल हमारे जवाब आपके मध्यांचल से धार जिले की संगठन मंत्री श्रीमती प्रीति( लद्द्ङ )माहेश्वरी चतुर्थ स्थान ससम्मान प्राप्त किया है। साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री प्रमिला जी भूतड़ा के साथ-साथ मिलकर मंच व्यवस्था संचालन में पूर्ण योगदान दिया। समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा श्रीमती प्रीति (लद्द्ङ )महेश्वरी का मंच सम्मान किया गया। मध्यांचल अधिवेशन की समीक्षा सुशीला काबरा द्वारा की गई आभार प्रदर्शन मनीषा राठी एवं शोभा माहेश्वरी ने माना।