Rajendra Devray / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 26

रिपोर्टर कान्ति लाल शर्मा नालछा
बगड़ी से लगे ग्राम सगड़ी में शाम 4:30 बजे अचानक अफरा तफरी मच गई जब अवैध शराब से भरे दो वाहन वहां एक घर में जा घुसे। घर में वाहन लगभग 15 फीट अंदर घुस गए। घर में बैठी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गंभीर चोट आई। वाहन चालक मौके से फरार हो गए ।ग्रामीणों की बड़ी भीड़ मौके पर पहुंच गई ।कुछ देर बाद नालछा पुलिस और धार आबकारी पुलिस का दल सगड़ी पहुंचा।
घटना गुरुवार शाम 4:30 बजे की है। जब मानपुर की तरफ से बगड़ी की ओर आ रही स्कॉर्पियो वाहन नंबर और महिंद्रा टीयूवी वाहन सगड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित कमलाबाई राम लाल जाट के मकान में जा खुशी। प्रत्यक्ष दर्शन ने बताया कि वाहन बेहद तेज गति से निकल रहे थे और संतुलन बिगड़ने के कारण घर में घुसे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण वहां आकर्षित एकत्रित हो गए जब गाड़ी के फूटे कांच कहां से झांका गया तो उसमें अवैध शराब की पेटियां भरी हुई थी। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने नालछा पुलिस को दी नालछा पुलिस का दल घटना स्थल पर पहुंचा इसके बाद धार से आबकारी विभाग का दल भी पहुंचा और घटना की जांच में जुट गया। घटना पर स्थल पर मौजूद भीड़ ने पुलिस और आबकारी विभाग से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित बुजुर्ग महिला जो गंभीर रूप से घायल हुई है
एक वाहन थाने भेजा एक वाहन को ग्रामीणों डेढ़ घंटे रोका
नालछा पुलिस ने जब वाहनों को थाना ले जाने के लिए बढ़ाया तो एक वाहन वहां से रवाना हुआ दूसरे वहां वहां ग्रामीणों के विरोध के चलते वहीं रोक लिया गया ग्रामीणों का कहना था कि रोज इस तरह अवैध शराब से भरे प्रतिदिन वाहन गुजर रहे हैं और किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है। गरीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद दूसरे वाहन को नालछा पुलिस थाने ले गई। इधर बुजुर्ग महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए ग्रामीणों की सहायता से धार रवाना किया गया है। परिवार के विनोद जाट ने बताया कि हम समझ भी ना पाए और अचानक तेज गति से आ रहे हैं वाहन हमारे घर में घुस गए वह तो गनीमत रही कि घर के सदस्य बाहर नहीं खड़े हुए थे। हमारे दादाजी बाहर ही बैठते हैं पर उसे दौरान वह बगड़ी गए हुए थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
क्षतिग्रस्त हुआ पीड़ित परिवार का मकान
इधर जिस मकान में यह दोनों वाहन घुसे वह मकान आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजनों को बड़ा नुकसान हुआ है जबकि घर का एक सदस्य भी बुरी तरह गंभीर हुआ है। परिवार जनों का कहना है कि बारिश का मौसम है और मकान क्षतिग्रस्त हो गया है अब हम अपना जीवन यापन कैसे करेंगे।
सगड़ी मानपुर के बीच खेड़ी सिहोद में भी इसी वाहन ने मारी टक्कर युवक गंभीर घायल
घटना के बाद ग्राम खेड़ीसिहोत के कुछ लोग भी वाहन को ढूंढते हुए सगड़ी पहुंचे। उन्होंने बताया कि यही वाहन बेहद तेज गति से ग्राम खेड़ीसिहोद से भी गुजरे और इन्होंने एक रामू नाम के युवक को टक्कर मार दी जिसे हमने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। क्षेत्र से आए दिन इस तरह के अवैध शराब से भारी वाहन गुजर रहे है।
ग्रामीणों में आक्रोश, आखिर कहां जाती है यह अवैध शराब
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन अवैध शराब से भरे वाहन गुजरते हैं। आखिर यह अवैध शराब किसकी है कहां से लाई गई है कहां जा रही है रास्ते पर गुजरने पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं होती इन सब बातों की जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर प्रतिदिन अवैध शराब का परिवहन जमकर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन