*धुंधले बिलो की चादर से छुपाया जा रहा भ्रष्टाचार का बिस्तर*
(सचिव की लापरवाही या सब कुछ गड़बड़झाला )
बदनावर तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत फुलेडी मे इन दिनो भ्रष्टाचार के बिस्तर पर धुंधले बिलो की चादर ओडाई जा रही है
*ओपरेटर को बताया फर्म मालिक*
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत फुलेडी मे सुरेश देवडा कंप्यूटर आपरेटर है लेकिन यहा के सचिव रुपसिंह ने आपरेटर सुरेश को ही फर्म मालिक बताते हुए सुरेश के नाम से बिल लगा कर लाखो का चुना शासन को लगा दिया है ओर राशि भी आहरित कर ली गयी है
*क्या नावागत सी ई ओ लेंगे ऐक्शन*
हाल ही मे धार जिला पंचायत सी ई ओ सविता झनिया का स्थानांतरण हुआ है ओर उनकी जगह अभिषेक चौधरी धार जिला पंचायत सी ई ओ नियुक्त हुए है अब देखने वाली बात होगी क्या नावागत सी ई ओ इस भृष्ट पंचायत सचिव पर क्या कार्यवाही करते है
*पंचायत दर्पण मे धुंधले बिल अपलोड*
इस सचिव का शातिराना अंदाज यहा से भी लगाया जा सकता है की इस सचिव ने पंचायत दर्पण पर भी धुंधले बिल अपलोड कर दिये ओर इन्ही बिलो से लाखो की राशि आहरित कर ली है