*प्रशिक्षण में पहुंचकर शिक्षक शिक्षिकाओं को सहायक आयुक्त नरोत्तम बरखेड़े ने शिक्षा नीति की दी जानकारी कहां स्कूलों में बच्चों तक पहुंचे गुणवत्ता आधारित शिक्षा*
*पीएम श्री विद्यालय बगड़ी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*
*12 चरणों में 228 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे*
रिपोर्टर//कान्तिलाल शर्मा
नालछा/शैक्षणिक सत्र 2025-26 को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के क्रियान्वयन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कक्षा 6वीं के गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की नवीन एनसीईआरटी पुस्तकें लागू की गई हैं। इन पुस्तकों के सफल शिक्षण के लिए विकासखंड स्तरीय विषय शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शासकीय पीएम श्री विद्यालय बगड़ी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन सहायक आयुक्त नरोत्तम बरखेड़े ने शिक्षकों को विषय आधारित शिक्षक की जानकारी दी।
यह विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 27 जून से बगड़ी में शुरू हुआ है। प्रशिक्षण के पहले दिन सहायक आयुक्त नरोत्तम बरखेड़े प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को देखकर वहां मौजूद शिक्षकों को बताया कि शान द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत इस बार गुणवत्ता आधारित शिक्षा दी जाना है।इसी क्रम में एनसीईआरटी सी द्वारा नवीन पाठ्यक्रम का समावेश किया गया है इसे हमें बिल्कुल बारीकी से समझ कर स्कूल में बच्चों के बीच पहुंच कर शासन के इस मुख्य उद्देश्य को सफल बनाना है सहायक आयुक्त श्री बरखेड़े ने कहा कि इस नई नीति के बाद स्कूलों में परिवर्तन देखने को मिलेगा इसीलिए सभी शिक्षक जिम्मेदारी से इस प्रशिक्षण को लेकर स्कूलों में बच्चों को नीति के तहत शैक्षणिक व्यवस्था का पालन करें।
12 चरणों में 228 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे
प्रशिक्षण में गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय की नवीन पुस्तकों के आधार पर विकासखंड के 228 शिक्षक 12 चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।इन शिक्षकों को नवीन पाठ्यक्रम एवं पुस्तकों की उपयोगिता तथा शिक्षण विधियों की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण का संचालन विषय विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर प्रभात मांडलिक अवध राज यादव अभिजीत मालवीय अभय रावत राहुल परमार जितेंद्र जोशी द्वारा दिया जा रहा है साथ ही तकनीकी सहायक जितेंद्र वर्मा द्वारा सभी प्रशिक्षक आरती शिक्षकों को सार्थक अप के ऊपर उपस्थित लगाना भी बताया जा रहा है यह जानकारी प्रशिक्षण प्रभारी बीएससी अशोक भगत द्वारा दी गई। इस दौरान बी आर सी राजेश शिंदे भी मौजूद थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तकों की गहराई से जानकारी देना, शिक्षण कौशल में नवाचार लाना एवं विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना है। यह प्रशिक्षण आगामी कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखेगा।
बगड़ीपी एम श्री विद्यालय बगड़ी में आयोजित प्रशिक्षण में सहायक आयुक्त नरोत्तम बरखेड़े शिक्षकों के बीच जानकारी देते हुए