Rajendra Devray / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 281


हादसा बुधवार शाम करबी 6 बजे हुआ। घटना के समय प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर भी नियंत्रण खोकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सुहागपुरा और पीपलखूंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।ट्रोला प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की ओर जा रहा था, जबकि बाल्कर सामने से आ रहा था। सेमलिया गांव के पास एक घुमावदार मोड़ पर एक वाहन ने गलत दिशा से मोड़ लिया जिससे दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। उसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर से बचने के प्रयास में ब्रेक लगाई और साइड में उतरने की कोशिश की, लेकिन वह भी हादसे की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो वाहनों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा, पुलिस उप अधीक्षक सुनील जाखड़, थाना अधिकारी जयेश पाटीदार पिपलखूंट और छबि लाल मीणा सुहागपुरा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हादसे में जिंदा जले मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गलत दिशा से मोड़ ले रहे वाहन की लापरवाही के कारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन