Rajendra Devray / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 271






[caption id="attachment_18033" align="alignnone" width="300"]
0-3968x2976-0-0#[/caption]
उक्त कार्यक्रम 7 जुलाई, सोमवार को नक्षत्र गार्डन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमे हजारों की संख्या में श्रोतागण जुटेंगे।
इसी के चलते बुधवार को नक्षत्र गार्डन में युग निर्माण ध्वजारोहण भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान खण्डवा उपझोन समन्वयक पन्नालाल बिड़ला एवं जिला समन्वयक महेंद्र भावसार ने आगामी 7 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी व गुरुदेव की चेतना स्वरूप डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी के बारे में जानकारी साझा करि तथा आयोजन में सभी से आने का अनुरोध किया।
वही गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी जगदीश एग्रो ने शक्ति पीठ के अंतर्गत आने वाले 40 गाँवो में शक्तिपीठ द्वारा किये जा रहे सामाजिक, पर्यवारण, स्वावलंबी, नशामुक्ति आदि चलाये जा रहे रचनात्मक कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से बताया।
समाजसेवी गोविंद आवल्या ने इस आयोजन में सभी समाजजनों से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का आवाहन किया।
इस अवसर पर सालिटाण्डा के नरेंद्र डावर भी मंचासीन रहे।
भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण पूजन का कार्यक्रम परिव्राजक राहुल पाटीदार द्वारा 10 जोड़ो से वैदिकमंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया।
युग संगीत अनिल भावसार व हीरालाल पाटीदार द्वारा दिया गया व तबले पर कपिल पाटीदार रहे।
कार्यक्रम में पण्डित मेवालाल पाटीदार द्वारा पत्रको का विमोचन करवाया तथा सभी समाज प्रमुखों व उपस्थितजनों को अखण्ड भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम का संचालन माधव पाटीदार एवं आभार बाबू भाई काग द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ो गायत्री परिजन, नगर के सभी समाज प्रमुख व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में विजय काग, कमल पाटीदार, रमेश बाथिया, भारत ब्राले, सन्तोष पिपलिया, रवजी पाटीदार, सुरेश काग, लीना पिपलिया, अल्पना भाटी, कांता चौहान, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन