महर्षि वाल्मिकी जी की भव्य मूर्ति का हुआ लोकार्पण
बड़वानी 18 अक्टूबर 2024/ नगर के पालाबाजार क्षेत्र में गुरुवार, 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंति के अवसर पर नगर के श्री आदर्श वाल्मिकी समाज बड़वानी की मांग अनुसार नगर के पालाबाजार में भगवान श्री महर्षि वाल्मिकी जी की भव्य मूर्ति का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी राज्य्ासभा सांसद, श्री गजेन्द्रसिंह पटेल लोकसभा सांसद खरगोन-बड़वानी, श्री प्रेमसिंह पटेल पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र.शासन, श्री कमलनयन इंगले भाजपा जिलाध्यक्ष, श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बड़वानी, श्री बलबंतसिंह पटेल अध्य्क्ष जिला पंचायत बड़वानी, श्री सुभाष भावसार उपाध्यक्ष न.पा.परिषद बड़वानी, निक्कू चौहान न.पा.अध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री कुशलसिंह डोडवे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी न.पा.बड़वानी, मिथुन यादव, अध्यक्ष नगर मंडल, श्री अविनाश जी कलोशिया पार्षद वार्ड 11 न.पा.बड़वानी बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाजजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री आदर्श वाल्मिकी समाज बड़वानी के समाजजनों की मांग अनुसार अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी 2024 को नगर में उक्त स्थल का चयन कर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी व अध्ययक्ष नगर पालिका बड़वानी श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान एवं अन्य पार्षदगणों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया था।