Rajendra Devray / Tue, Jul 15, 2025 / Post views : 280




द्वारा छात्रों को किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाकर नगर भर में नशा मुक्ति अभियान हेतु रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस स्कूल पहुँची।
रैली से पूर्व थाना प्रभारी नारायण रावल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के लिए घातक है जो धीरे-धीरे लत में बदल जाता है जिसके घातक परिणाम देखने को मिलते है।
आगे उन्होंने कहा कि छात्रों से आवाहन किया कि यदि कोई भी व्यक्ति नशीले।पदार्थो का विक्रय करता है या आपका कोई साथी इस कार्य मे लिप्त हो तो उसकी सूचना मुझ तक पहुचाये आपके लिए थाना 24 घण्टे खुला रहेगा तथा आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
इस अवसर पर नगर परीषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने कहा कि आप विद्यार्थी पहली कड़ी हो और आप देश का भविष्य हो इसलिए नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत आप लोगो से ही की गई है। अतः आप सभी नशे से दूर रहे तथा देश के एक अच्छे नागरिक बनिये।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गोलोत, नायब तहसीलदार आदित्य प्रताप चौधरी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सोलंकी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमावत ने किया तथा आभार प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर दीपक जाधव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर थाना एवं स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन