नालछा में तेजाजी गायन का किया गया भव्य आयोजन
देर रात्रि तक चला गायन,लड्डू-चूरमा का भोग लगाकर की गई महाआरती
नालछा :- नगर के एकमात्र अतिप्राचीन सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर पर नवमी की रात्रि में तेजाजी गायन का भव्य आयोजन किया गया।मंदिर पर ज्योत भी प्रज्वलित की गई जिसमे भक्तजनों के द्वारा आहुतियां दी गई।रात्रि नौ बजे आरती के पश्चात तेजाजी गायन मंडली द्वारा गायन का दौर प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक उत्साह और आस्थापूर्वक चलता रहा। तेजाजी गायन मंडली में ग्राम बांगला,बिल्लोद और चंदरपूरा के गायक कलाकारों द्वारा एक से बड़कर एक सुमधुर प्रस्तुतियां दी गई जिस पर उत्साही युवा और वरिष्ठजन आनंद के साथ नृत्य करते और झुमते हुए नजर आए । देर रात्रि में सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज को लड्डू-चूरमा का भोग लगाकर महाआरती की गई आरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया साथ ही आयोजन में शामिल भक्तजनों के लिए लड्डू- चूरमा के साथ भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी भक्तजनों द्वारा की गई थी। तेजाजी गायन के भव्य आयोजन में नालछा सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में नगरवासी और जाट समाजजनों ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।।