: अंजड़ स्वामी अमृतानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में आज दोपहर 12:00 बजे खरगोन बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के द्वारा स्वामी अमृतानंद स्टेचू का भूमि पूजन किया गया
Rajendra Devray
/
Sat, Aug 31, 2024
/
Post views : 28
अंजड़ स्वामी अमृतानंद मूर्ति शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में आज दोपहर 12:00 बजे खरगोन बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के द्वारा स्वामी अमृतानंद स्टेचू का भूमि पूजन किया गया
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकर्ता एवं कॉलेज के प्राचार्य श्री काकेश्वर सहित समस्त कॉलेज का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे
विद्यार्थियों के द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाकर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल का स्वागत किया गया वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स सांसद महोदय का स्वागत किया गया
इसके पश्चात सांसद महोदय के द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम आरंभ किया गया
भूमि पूजन के अंदर कॉलेज परिवार के सभी सदस्य छात्र छात्राएं एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता नगर अंजड़ के मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे
जन भागीदारी समिति के माध्यम से यह स्वामी अमृतानंद जी का स्टैचू बनाया जा रहा है जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद सांसद महोदय ने कालेज भवन के नवीन हाल के अंदर कार्यक्रम के अंदर हिस्सा लिया सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया गया इसके पश्चात सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया इसके पश्चात कई वक्ताओं के द्वारा अपनी बात रखी गई इस अवसर पर जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष गौरव जोशी विधायक प्रतिनिधि कृष्ण पाल सिंह चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा चौहान एव कई गणमान्य अतिथियों ने मंच से अपनी बात कही
सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य काकेश्वर जी के द्वारा यह बताया गया कि सांसद महोदय हमारा यह जो विद्यालय है यह पूरे जिले में शासन के मापदंडों के अंदर दूसरे नंबर पर खरा उतरा है संस्था के प्राचार्य काकेश्वर जी ने सांसद महोदय को जानकारी देकर सबको संबोधित किया कि संस्थान निरंतर प्रगति कर रही है हम आपसे यह चाहते हैं कि संस्था को दो एप्रोच रोड की आवश्यकता है
जिसे आप शीघ्र पूरा करें इसके पश्चात राजा चौहान ने भी स्वामी अमृतानंद पुरी के ऊपर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला इसके पश्चात सांसद पटेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जो भी समस्या है उसको मैं दूर करने के पूरा प्रयास करूंगा
छात्र-छात्राओं की मांग थी कि शीघ्र ही यात्री प्रतीक्षालय कॉलेज के सामने बनाया जाए जिससे कॉलेज के बच्चों को कोई भी समस्या ना हो
इसके लिए मेरे द्वारा राशि स्वीकृत की जा चुकी है और वह राशि नगर परिषद में आ चुकी है शीघ्र ही यात्री प्रतीक्षालय का काम शुरू हो जाएगा
सांसद महोदय ने कहा कि हम सभी को मिलकर एक अच्छा नागरिक बनना है और हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है हम रहे ना रहे यह राष्ट्र जरूर रहेगा
इसलिए हमारी प्रथम सोच राष्ट्रीय सोच होना चाहिए राष्ट्रीय सोच से ही हम अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं
और यह संकल्प के साथ हम विद्यालय से अच्छे राष्ट्रीय विचारधारा के बच्चों को देश को दे सकते हैं
इसलिए हम सब का यह कर्तव्य है कि हमारी जो सच है वह सर्वप्रथम राष्ट्रीय सोच होना चाहिए देश प्रथम होना चाहिए उन्होंने अपने जीवन के कई किस्से भी सुनाएं उन्होंने कहा कि आपके स्वस्था के प्राचार्य श्री काकेश्वर जी मेरे क्लास फेलो हैं हम एक साथ ही बड़वानी महाविद्यालय में पढ़ते थे
आज अंजड़ महाविद्यालय के प्राचार्य हैं और मैं सांसद हूं हम दोनों का ही शुरू से एक ही सोच रहा है
वह राष्ट्रीय विचारधारा की सोच है हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और राष्ट्र को ही हम मजबूत करने के लिए अपना काम कर रहे हैं
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का आभार जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष गौरव जोशी ने माना कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया