Rajendra Devray / Mon, Sep 1, 2025 / Post views : 36
खरगोन राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा 01 सितंबर को बडवाह स्थित खंडेलवाल मिठाई निर्माण कारखाना, गुरुनानक मार्ग पर औचक निरीक्षण कर छापामार कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को खंडेलवाल मिठाई निर्माण कारखाने को संचालन करने का विक्रेता श्री निलेश खंडेलवाल द्वारा खाद्य लाईसेंस मौके पर प्रस्तुत नही किया गया।
मिठाई निर्माण कारखाना से खाद्य पदार्थ मोतीचूर के लड्डू एवं मावा कतली के नमूने जंाच के लिए सग्रंहित किये गये। मिठाई निर्माण कारखाने का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के प्रावधानों के तहत खाद्य लाईसेंस नहीं होने पर कारखाने को सील कर दिया गया है। खाद्य सामग्री के नमूने जॉच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजेे गये है। जॉच रिर्पोट के आधार पर संबंधित विक्रेता के विरूद्व खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही में तससीलदार, नायब तसीलदार, मुख्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल अवास्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नरसिंह सोंलकी एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी श्री विरेन्द्र चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन