Rajendra Devray / Sat, May 24, 2025 / Post views : 250
बड़वानी 24 मई 2025/सहकारिता के क्षेत्र मे कार्यरत एकमात्र संस्था सहकार भारती की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे मालवा प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र जी दांगी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक मे पूर्व के आयोजित कार्यक्रमो की समीक्षा की गई, सदस्यता अभियान, प्रवास सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य विस्तार पर बल दिया, साथ ही जिले मे प्रवास कर सदस्यों से चर्चा उपरांत जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जायेगी। बैठक के पश्चात आदिम जाति सहकारी समिति का भ्रमण किया गया, प्रबंशक श्री मुकाती जी ने संस्था से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी एवं पेक्स के बी पेक्स के रूप मे परिवर्तित होने किवजनकारी दी। बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशा कुमरावत, जिलाध्यक्ष धीरज यादव, जिला संगठन प्रमुख राजेश राठौड़, महिला प्रकोष्ठ संगीता लोह, बालकृष्ण सोनगरा, हरिकिशन कुशवाह, राजेंद्र देवड़े, राकेश मकवाना, गोपाल माली, संगीता जोशी, रेखा चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन