Rajendra Devray / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 31
अंजड़ में होली के पावन पर्व पर धुलेंडी के रोज 14 मार्च शुक्रवार को शाम 6:00 बजे गोधूलि बेला में भव्यतम गाड़ा खींचाई के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर सर्व समाज की बैठक का आयोजन स्थानीय यादव समाज धर्मशाला में किया गया जिसमें सर्व समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया नगर अंजड़ में गाड़ा खींचाई की यह परंपरा निरंतर चलती रहना चाहिए यह हमारे संस्कृति और परंपरा है और इसे कभी बंद नहीं होना चाहिए
इस बात पर सर्व समाज की बैठक में एक स्वर से यह निर्णय लिया गया कि 14 मार्च शुक्रवार को नगर अंजड़ में बस स्टैंड से गांधी वाचनालय तक गाड़ा खींचाई का जो पारंपरिक कार्यक्रम है वह धूमधाम उत्साह के साथ किया जाएगा इसको लेकर गड़ा समिति के द्वारा सारी रूपरेखा तय कर ली गई है
बैठक में गड़ा समिति ने सभी को अपने अपने कार्य दायित्व सोपे गए हैं सभी समिति का कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए तैयारी में लग गए हैं इसको लेकर व्यापक रूप से तैयारी का दौर शुरू हो गया है
वहीं गाड़ा समिति ने प्रशासन को भी सूचना पत्र देने की बात कही है ताकि पुलिस व्यवस्था की जा सके कार्यक्रम शांतिपूर्वक हो इसको लेकर गाड़ा खींचाई समिति के कार्यकर्ता भी अपनी पूरी टीम के साथ तैयारी में लगे हुए हैं और पूरी व्यवस्था को बनाने में लगे हुए हैं इसको लेकर गाड़ा समिति ने उपस्थित सभी सर्व समाज बंधुओ का आभार माना और कहां की सभी समाजों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम संपन्न ओर सफल हमेशा हुआ हे ओर आगे भी सफल होगा
उपरोक्त जानकारी गाड़ा समिति के द्वारा दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन