Rajendra Devray / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 33
ब्यूरो चीफ अनिल जटियाप्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतापगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मणिपुर से किया गिरफ्तार
20.820 किलो अवैध ब्राउन शुगर मामले में मणिपुर में दबिश देकर एक अभुियक्त गिरफ्तार प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत परबतसिंह अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा पुनि० की टीम द्वारा 20 किलो 820 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर मामले में मणिपुर में दबिश देकर एक अभियुक्त एरीस खान पिता रेहालुदीन निवासी संघाईयन्फम चेरापुर लेकई थाना थोबल जिला थोबल मणिपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणः- दिनांक 16.02.2025 को थाने पर उपस्थित लक्ष्मणलाल उ.नि को जरिये मुखबीर सूचना मिली की लड्डु उर्फ घनश्याम पिता नारायण दास वैरागी निवासी पलथान थाना रठांजना हाल तिलक नगर प्रतापगढ जो ब्राउनशुगर तस्करी का धंधा करता है जिसने अपनी ट्रक नम्बर आरजे 05 जीसी 1984 में डीजल टेंक के अन्दर स्कीम बना रखी है उक्त डीजल टेंक स्कीम में लड्डु उर्फ घनश्याम वैरागी अपने साथीयों के साथ भारी मात्रा मे ब्राउनशुगर क्रूड लेकर थोडी देर में मंदसौर की तरफ से प्रतापगढ़ आने वाला है। जिसके बारे में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार टीम का गठन किया जाकर थाने के सामने नाकाबंदी प्रारंभ की गयी। दौहराने नाकाबंदी पुलिस टीम द्वारा 20 किलो 820 ग्राम ब्राउनशुगर क्रुड को जब्त कर तीन अभियुक्तों लड्डु उर्फ घनश्याम पुष्करलाल मीणा और पुष्करलाल तेली को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया गया। थाना प्रतापगढ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया दौराने अनुसंधान अभियुक्त घनश्याम बैरागी ने जप्तशुदा ब्राउन शुगर क्रूड मणिपुर राज्य के धोबल थाना अंतर्गत संघाईयन्फम चेरापुर लेकई गांव से जुमा खान पिता हिजामुददीन और एरिस खान पिता रेहालुददीन निवासी संघाईयन्फम चेरापुर के फर्नीचर की फैक्ट्री से लोड करना बताया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार मणिपुर राज्य में अनुसंधान हेतु अनुसंधान अधिकारी दीपक बंजारा पु.नि. एवं दीपक कुमार उ.नि. थानाधिकारी रठांजना के नेतृत्व में छः लोगों की टीम अभियुक्त घनश्याम बैरागी के साथ भेजी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल द्वारा जिला एसपी थोबल से समन्वय स्थापित कर प्रतापगढ़ से जाने वाली टीम को आवश्यक लॉजिस्टिक ग्राउण्ड सपोर्ट उपलब्ध करवाया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला थोबल थानाधिकारी थोबल एवं अन्य जाप्ता की मदद से अभियुक्त घनश्याम बैरागी के बताएं अनुसार जुमा खान की फैक्ट्री और निवास स्थान पर संयुक्त दबिश दी गई। फैक्ट्री की तलाशी लेने पर गैंग का सह अभियुक्त एरिस खान पिता रैहालुदद्दीन खान मिला। जिसे अभियुक्त घनश्याम बैरागी ने ब्राउनशुगर डीजल की टंकी में लोड करने वाले के रूप में पहचान की। अभियुक्त एरीज खान को डिटेन कर थाना थोबल पर टीम द्वारा संयुक्त पूछताछ की गयी। अभियुक्त एरिस खान के विरुद्ध व्यावसायिक मात्रा की ब्राउन शुगर तस्करी में षड्यंत्र करना और माल लोड करने का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन