थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा वर्ष 2013 से फरार चल रहे 10 हजार रु. के ईनामी बदमाश इंदरसिंह पिता गिलदार बारेला को किया गिरफ्तार।*
आरोपी इन्दरसिंह 12 वर्षों से काट रहा था फरारी, जिसे थाना प्रभारी की टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया पेश।*
*नाम स्थाई वारंटी*
1. इंदरसिंह पिता गिलदार नावडे, जाति बारेला, उम्र 48 साल, निवासी पटेल फल्या केरमला थाना वरला।
*विवरण*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के द्वारा जिला बड़वानी में *"ऑपरेशन हवालात"* चलाया जा रहा है जिसमे जिले के लंबित फरार स्थाई, गिरफ्तारी वारंटीयो, फरारी, ईनामी बदमाशों तथा जिला बदर आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को एक विशेष टीम बनाकर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है ।
थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा फरार स्थाई वारंटीयो, फरारी वारंटीयो एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार व एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में गठित टीम को लंबित वारंटियो को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा गठित टीम को थाने के लंबित ईनामी स्थाई वारंटियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु कहने पर टीम द्वारा थाना सेंधवा शहर पर दर्ज अपराध में माननीय विशेष न्यायालय बड़वानी के प्रकरण क्रमांक 07/2010 धारा 8/20 NDPS एक्ट में आरोपी इंदरसिंह पिता गिलदार बारेला, निवासी केरमला थाना वरला का प्रकरण में माननीय न्यायालय पर पेशी से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय विशेष न्यायलय बड़वानी द्वारा आरोपी इंदरसिंह का स्थाई वारंट दिनांक 20.02.2013 को जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्ष बडवानी द्वारा उक्त फरार स्थाई वारंटी इंदरसिंह पिता गिलदार बारेला की गिरफ्तारी हेतू 10,000/- रू. के ईनाम की उद्घोषणा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया था ।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा काफी लंबे समय से लंबित फरारी ईनामी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम को जानकारी मिली कि स्थाई वारंटी इंदरसिंह बारेला वर्तमान में अपने घर पर आया हुआ है जिसे टीम द्वारा ग्राम केरमला थाना वरला से गिरफ्तार कर वारंटी को न्यायालय पेश किया गया ।
*टीम में शामिलः- निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, ASI संजय पाटीदार, आर.591 निरज डांगरे तथा ASI मनीष सोलंकी एवं आर.655 आत्माराम निगोले थाना वरला, प्रआर.180 योगेश पाटिल सायबर सेल बड़वानी व थाना सेंधवा शहर स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।*