*31 लाख रुपये कीमत के 5 ट्रैक्टर और 1 ट्रॉली जब्त, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” अभियान के अंतर्गत थाना सेंधवा शहर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एक संगठित प्रयास के तहत किसानों से धोखाधड़ी कर ₹31 लाख मूल्य के 5 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली लेकर फरार हुए आरोपी को महाराष्ट्र के नरडाणा से गिरफ्तार कर समस्त माल बरामद कर लिया गया है।
दिनांक 01 मई 2025 को फरियादी श्री सुनील पिता काशीराम रावत, निवासी पीपलधार, थाना सेंधवा शहर, द्वारा रिपोर्ट की गई कि अर्जुन पिता धनराज सोनवणे, निवासी नरडाणा, जिला धुलिया (महाराष्ट्र) ने दिसंबर 2024 में उसका ट्रैक्टर ₹26,000 प्रतिमाह किराए पर लेकर एक माह का किराया दिया। इसके बाद आरोपी ने फरियादी के 4 अन्य परिचितों को भी इसी प्रकार का लालच देकर कुल 5 ट्रैक्टर और 1 ट्रॉली ले ली, न किराया दिया और न ही वाहन लौटाए।थाना सेंधवा शहर में अपराध क्रमांक 183/25, धारा 316(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। टीम द्वारा सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अर्जुन सोनवणे को नरडाणा (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी किया गया संपूर्ण वाहन माल — 05 ट्रैक्टर, 01 ट्रॉली (कुल अनुमानित मूल्य ₹31 लाख) बरामद किया गया।*