Rajendra Devray / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 288
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत परवत सिंह अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थाना प्रतापगढ़ के लक्ष्मणलाल उ.नि. द्वारा नाकाबंदी के दौरान अभियुक्त जावेद खान पिता हमीद खान पठान निवासी बाराखेडा थाना पिपलोदा के कब्जे से अवैध 284 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त कर अभियुक्त जावेद खान को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण संख्या 289/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। घटना का विवरण दिनांक 17.06.2025 को लक्ष्मणलाल उ.नि. मय टीम द्वारा अरनोद रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल हिरो स्पलेण्डर प्लस नम्बर एम.पी. 43 ई.जे. 6934 के चालक जावेद खान पिता हमीद खान पठान निवासी बाराखेडा थाना पिपलोदा को रोक जाकर तलाशी लेने पर उसके पास अवैध मादक पदार्थ 284 ग्राम एमडी मिली। जिसके बारे में लक्ष्मणलाल उ.नि. द्वारा पुलिस पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार अभियुक्त जावेद खान को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। थाना प्रतापगढ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन