Rajendra Devray / Tue, Jun 24, 2025 / Post views : 270


प्रतापगढ़ सेंट्रल जेल में आज राज्य सरकार के मिशन हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कारागार महानिदेशक गोविंद गुप्ता और जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के निर्देश पर कारागृह में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला कारागृह अधीक्षक किशन चंद मीणा के नेतृत्व में 500 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 100 छायादार, 200 फलदार और 200 फूलदार पौधे शामिल हैं। आर.ए.सी. जाप्ता प्रभारी रणजीत सिंह, खुला बंदी शिविर प्रभारी सुनिल चौधरी के साथ जेल और आर.ए.सी. के जवानों तथा खुला बंदी शिविर के बंदियों ने वृक्षारोपण में भाग लिया।
प्रतापगढ़ सेंट्रल जेल में 24 जून 2025 को राज्य सरकार के मिशन हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पौधों की देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 10 पौधों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में मुख्य प्रहरी जगदीश लाल और हरीश चौधरी के अलावा धीराराम अरविंद पाटीदार नवीन लबाना खेमराज अशोक पप्पूसिंह फत्तेसिंह और भगवती लाल मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन