पुलिस थाना अंजड़ में शांति समिति की बैठक संपन्न नगर अंजड़ में आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पुलिस थाना अंजड़ के अंदर शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया जिसमें नगर के वरिष्ठ नागरिक शांति समिति के सदस्य राजनेता गण सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गेहलोद नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ बिजली विभाग से श्री नामदेव जी थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया उपस्थित रहे वहीं अंजड़ एव तलवाड़ा डेब एवं बोरलाय मुस्लिम समाज के सदर ने मोहर्रम को लेकर प्रशासन के सामने अपनी बात रखी प्रशासन के द्वारा उनकी बात को सुना गया कार्यक्रम का रूप रेखा कैसी हो इस बात पर भी सहमति बनी कल से मोहर्रम के कार्यक्रम की शुरुआत होगी और समापन तक के सारे कार्यक्रम को मुस्लिम समाज अंजड़ के हाजी इनायत उल्ला तिगाले सदर के द्वारा बताया गया अखाड़े में किसी भी प्रकार के कोई हथियारों का उपयोग और प्रदर्शन नहीं करेगा और नहीं डीजे का उपयोग होगा बगैर अनुमति के डीजे कोई भी नहीं बजायेगा और डीजे की अनुमति अभी शासन की तरफ से नहीं दी जा रही है आप अपने परंपरागत तरीके से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाए ताजिये की ऊंचाई ज्यादा न हो बरिश के मौसम में अधिक ऊंचाई के ताजिये से दुर्घटना का भय बना रहता है इसका विशेष ध्यान रखे किसी भी प्रकार की कोई अश्लील भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर न करे कोई करता है तो सीधे सीधे पुलिस प्रशासन को बताए किसी भी प्रकार से शांती भंग नहो इसका सभी पक्ष ध्यान रखे साफ-सफाई के लिए नगर पालिका को विशेष निर्देश दिए हैं
इसअवसर पर सभी समाज के गणमान्य नागरिक एवं राजनीतिक दल के सभी लोगों को उपस्थित रहे