Rajendra Devray / Wed, Feb 11, 2026 / Post views : 45

बड़वानी:- भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में जुलवानिया मण्डल में मनाकर समर्पण निधि अभियान की शुरआत करि।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि बुधवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जुलवानिया के बूथ क्रमांक 265, 267 एवं 268 पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की गई। तथा अनेक कार्यकर्ताओ से चेक के माध्यम समर्पण राशि ली गई।
उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाने वाले, विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल जी का जीवन भारत राष्ट्र को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ है। वे एक ऐसे राजनेता थे जो समाज, संस्कृति और राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए समर्पित रहे। उन्होंने राजनीति को राष्ट्रधर्म की साधना का माध्यम माना।
तथा आगे उन्होंने समर्पण निधि अभियान पर कहा की पार्टी में काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ताओ का यह भाव रहता है कि पार्टी के संचालन में उनका भी योगदान हो और इसी मनोभाव से कार्यकर्ता अपना समर्पण करता है। यह अभियान हमारे संगठन व विचार के लिए समर्पण है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव, जितेंद्र यादव, भूरा वाडिले, सचिन सेते, सुखलाल आमले, नईम खान, आकाश यादव, दशरथ श्रीवास, अता मोहम्मद, गोलू पटेल, प्रवीण माहुले सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन