Rajendra Devray / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 274


*नये कानून लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर बड़वानी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित हुए ज़न संवाद/जागरूकता कार्यक्रम*
भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के लागू होने के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में बड़वानी जिले के सभी थानों द्वारा विभिन्न स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थानों, मोहल्लों, कॉलोनी, बस्तियों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ज़न संवाद व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गएl
जन संवाद में वरिष्ठ अधिकारियों, थाना प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा स्कूली बच्चों, नागरिको को नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों तथा अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताये गये तथा शराब, नशे से होने वाले नुकसान के बारे मे समझाइश दी गई l साथ ही आमजन की सुरक्षा व सहायता हेतु पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न इकाइयों तथा हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया गयाl संवाद के दौरान छात्रों तथा आमजनों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गयाl शहर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने हेतु आग्रह किया गयाl
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन