मिशन जलक्रांति- को लेकर जिला प्रशासन बड़वानी एवं
BJS के बीच MOU साइन हुवा
अत्यंत हर्ष का विषय है कि सकल जैन समाज BJS के जनोपयोगी मिशन जलक्रांति के अंतर्गत तालाबों का गहरीकरण हेतु BJS बड़वानी एवं जिला प्रशासन के बीच MOU आज साइन हुआ । ज़िला पंचायत CEO IAS काजल जावला एवं BJS बड़वानी जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जैन एवं सचिव श्री लुंकड़ जी ने MOU पर हस्ताक्षर किए ।
सीईओ महोदया ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे BJS को चिन्हित ग्राम अम्लापानि के तालाब को प्राथमिकता से गहरा करने का सुझाव दिया । शासन की ओर से यथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया । भारतीय जैन संघटना ने देश के 100 जिलों की जिम्मेदारी ली है। बड़वानी जिले के पदाधिकारी, मुख्यालय पुणे के जल मिशन अधिकारी श्री महेश कुलकर्णी अमोल जीएवम् प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी श्री संतोष मोरे श्री मलिक जी बीजेएस जल मिशन सदस्य अमित पाटनी डीपीसी यश सेठीने जिले के तालाबों का सर्वे कर जिले के कुछ तालाबों को चिन्हित किया है जहां पर भारतीय जैन संघटना तालाब का गहरीकरण का कार्य शुरू कर तालाब की मिट्टी को किसानों कोदेंगे । मिट्टी से जमीनों को भी सुधारा जाएगाजिससे जमीनों कि उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। गहरी करण से तालाबों कि जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी। भारतवर्ष के जैन समाज के लिए यह गौरव की बात हैं कि बीजेएस संस्थापक शांतिलाल जी मुथा के मार्गदर्शन में एवं फोर्स मोटर्स के अध्यक्ष डॉ अभय फिरोदिया के सहयोग से जल क्रांति का बिगुल बजाया गया है। इस जल मिशन से क्षेत्र के हजारों कुएं बोरवेल का जलस्तर बढ़ जाएगा।
३ वर्षीय इस MOU को जनहित मिशन की और अग्रसर होने हेतु सभी साथियों ने बधाई दि।