Rajendra Devray / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 82
। जबकि सीमेंट फैक्टरियों से सीमेंट की ढुलाई करने वाले डंपरों व ट्रालों की संख्या प्रतिदिन ढाई हजार से ज्यादा है। बायपास न होने से इन वाहनों के कारण इस क्षेत्र में दुर्घटना का ग्राफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है।अभी तक सैकड़ों युवा दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। हालही में विधानसभा के बजट सत्र में विधायक डॉ अलावा ने एक बार फिर से स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से मनावर में बायपास के निर्माण की मांग उठाई है।इस पर विधानसभा के अवर सचिव ने लिखित में डॉ अलावा को बताया कि विधानसभा नियमावली के नियम 53 के अधीन अध्यक्ष महोदय ने आपके स्थगन प्रस्ताव को प्रस्तुत करने की सहमति प्रदान नहीं की है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने पूर्व में विधायक के बायपास की मांग के सवाल पर अपने जवाब में कहा कि मनावर की आबादी तीस हजार होने से बायपास स्वीकृत करना संभव नहीं है। जवाब पर विधायक डॉ अलावा ने असंतोष व्यक्त करते हुए बताया कि नगर 4 स्टेट हाइवें से जुड़ता है। इसे देखते हुए बायपास को मंजूरी दी जानी चाहिए।
डॉ हीरालाल अलावा ने मंत्री से इस पर आगामी बजट में फिर से समीक्षा करने का भी आग्रह किया था। मंत्री राकेश सिंह ने भी आश्वासन दिया कि विभाग इसकी समीक्षा जरूर करेगा। नागरिकों ने विधायक डॉ अलावा से मांग की है कि जब तक बायपास स्वीकृत नहीं होता है,तब तक सीमेंट फैक्ट्री के बड़े बड़े लोडेड़ वाहनों को नगर के मध्य से निकलने में सुबह से शाम तक प्रतिबंधित किया जाएं। इससे दुर्घटना से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन