: जिला पुलिस लाइन में बड़वानी शस्त्र पूजन कार्यक्रम में लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री, गणमान्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद
Rajendra Devray
/
Sat, Oct 12, 2024
/
Post views : 29
**विजयदशमी के पावन पर्व पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन**
*शस्त्र पूजन कार्यक्रम में लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री, गणमान्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद*
आज दिनांक 12.10.2024 शनिवार को पुलिस अधीक्षक, बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा विजयदशमी के पावन पर्व पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन जिला पुलिस लाइन, बड़वानी में किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शस्त्र पूजन विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विश्व शांति और संकट निवारण के लिए हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं और वाहनों का पूजन किया गया। दशहरा का यह पर्व नैतिकता और मूल्यों के साथ सत्य की विजय का प्रतीक है।
शस्त्र पूजन के पश्चात गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया और अन्य रस्मों का परम्परा अनुसार आयोजन किया गया। आतिशबाजी के साथ इस पावन पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ाया गया। इस अवसर पर सभी समाज वर्ग के लोग एकजुट होकर विश्व कल्याण के कार्यों में संलग्न रहे और विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश चौहान, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्री जितेंद्र भास्कर, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रेडियो शाखा, यातायात, एजेके, महिला सेल एवं पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।