श्रीमान धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा धार जिले मे ऑनलाईन धोखाधडी, सायबर फ्रॉड व धोखाधडी करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु धार जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी / न.पु.अ महोदय के साथ साथ समस्त थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारम्य मे श्रीमान एसडीओपी कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन मे दिनांक 23.09.2024 को थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक श्री राजेश यादव को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की थाना क्षैत्र के ग्राम नर्मदानगर मे मकान बैचने का लालच देकर फरियादिया सुनिता पटेल निवासी नर्मदानगर के साथ धोखाधडी करने वाला आरोपी श्रींचद मालवीया बडवानी जिले के खातीरदारी ढाबे पर मोटर सायकल लेकर खडा है। मुखबीर की सूचना पर से थाना प्रभारी कुक्षी द्वारा चौकी प्रभारी निसरपुर उपनिरीक्षक नारायणसिंह कटारा के नेतृत्व पुलिस की टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को जिला बडवानी रवाना किया। बाद उनि नारायण कटारा द्वारा आरोपी श्रीचंद पिता मगनलाल मालवीय जाति कलाल उम्र 52 वर्ष निवासी नर्मदानगर को बडवानी खातिरदारी ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया व पुछताछ हेतु आरोपी श्रीचंद को चौकी निसरपुर लेकर आये। जहॉ पर आरोपी श्रीचंद ने बताया कि फरियादिया सुनिता पटेल से मैने मकान बैचने का लालच देकर सुनिता पटेल से 28 लाख 50 हजार रुपये धोखाधडी कर मेरे बैंक अकाउटं मे उक्त रुपये जमा करवा देना बताया।
अनुसंधान के दौरान थाना कुक्षी पुलिस टीम द्वारा आरोपी श्रीचंद मालवीया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कुक्षी पेश कर आरोपी को जिला जेल अलीराजपुर भेजा गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी कुक्षी निरी. श्री राजेश यादव, चौकी प्रभारी उनि नारायणसिंह कटारा, सउनि शंकरसिंह तोमर, प्रआर. 828 अऱविंद डावर, आर. 852 विरेन्द्र कन्नोजे।