"कुक्षी पुलिस की अवैध गांजे की खेती करने वालो पर कार्यवाही 21 पौधे जप्त कीमत 1 लाख रुपये आरोपी भीमसिंह मोके से फरार
• अपराध क्रमांक 668/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
• जप्त मादक पदार्थ 21 नग हरे गांजे के पौधे वजनी 21.620 किलो ग्राम किमती 105000 रुपये के ।
• फरार आरोपी- भीमसिंह पिता रायसिंह जाति भीलाला निवासी घटगांव
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रदेश व्यापी चलाये गये अभियान में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इंद्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में दिनांक 14 नवंबर की सुबह थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने टीम का गठन कर स्वयं के नेतृत्व में टीम को बीट में रवाना किया गया था जो टीम ने खेतो में सर्चिग कर व मुखबीर के माध्यम से आरोपी भीमसिंह के खेत से गांजे के हरे पौधे कुल 21 नग वजनी 21.620 किलो ग्राम जप्त किया गया है।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, उनि बालसिंह ठकराव, उनि धनसिंह सस्तिया, उनि सरोज बारोड, सउनि निलेश मालवीय, प्रआर 88 आमीर अंसारी, प्रआर 825 प्रमोद डागा, प्रआर 839 दिपेन्द्र, प्रआर 814 जगन, प्रआर 831 नितिन, मप्रआर 862 सकरी, वेस्ता सुलिया आर 655 प्रदीप का विशेष योगदान रहा है।