* डेढ़ साल से फरार 5000 रुपये का ईनामी बदमाश कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में थाना नानपुर जिला अलिराजपुर से जिलाबदर भी है आरोपी बलवंत "
"आरोपी के विरुद्ध म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी की गई कार्यवाही"
अपराध क्रमांक 375/2023 धारा 34(2), 42 म.प्र. आबकारी एक्ट ।
अपराध क्रमांक 434/2024 धारा 115 (2), 140(3), 351(3), 3 (5) बीएनएस-2023 ।
अपराध क्रमांक 587/2024 धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 ।
आरोपी बलवन्त पिता मेहताब कनेश जाति भीलाला उम्र 26 वर्ष निवासी राजावाट जिला अलिराजपुर
घटना दिनांक 25.05.2023 को आरोपियों को अवैध रुप से शराब का परिवहन करने पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 375/2023 धारा 34(2), 42 म.प्र. आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की
गई।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इंद्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता
के मार्ग दर्शन में एक टीम गठित की गई। तथा प्रकरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरार आरोपी पर 5000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था। थाना कुक्षी की टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर
सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में फरार आरोपी बलवन्त पिता मेहताब कनेश जाति भीलाला उम्र 26 वर्ष निवासी राजावाट को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 434/2024 धारा 115(2), 140(3), 351(3), 3 (5) वीएनएस-2023 में भी पूर्व से फरार था जिसे सदर अपराध में गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत भी कार्यवाही की गई है।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, उनि गिलदार बघेल, उनि अनुप बघेल, प्रआर 340 राजेन्द्र चोंगड, प्रआर 814 जगनसिंह, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, आर 145 राहुल सोलंकी, आर 899 जितेन्द्र, आर 247 प्रदीप, आर 705 भुरसिंह व यातायात प्रभारी सुबेदार बंशीलाल कन्नोजे, सउनि विजयसिंह चौहान, आर 665 भुवानसिंह, सैनिक 240 बाबुलाल का विशेष योगदान रहा है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह द्वारा टीम को पुरुषकृत करने की घोषणा की गई।