मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग व स्वामी विवेकानंद कैरियर सेल प्रकोष्ठ द्वारा आज स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय सेना से सेवा निवृत हुए सूबेदार मेजर बलिराम यादव थे महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्य द्वार पर पुष्प वर्षा कर सूबेदार मेजर बलिराम यादव का स्वागत किया गया। महाविद्यालय में महाविद्यालय के अधिकारी , कर्मचारियों व विद्यार्थियों द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई । ओजस्वी उद्बोधन में सूबेदार मेजर बलिराम यादव ने कारगिल युद्ध जो लड़ा गया था । उसे पर विस्तृत रूप से बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना और पाकिस्तान की सेन के बीच 1999 में युद्ध हुआ जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ । कारगिल विजय दिवस ,युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु एक दिवस मनाया जाता है । करीब 18000 फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने लगभग 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया वहीं 1300 से ज्यादा घायल हुए ।
आज महाविद्यालय में आयोजित कारगिल विजय दिवस में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश कुमार काकेश्वर सहित समस्त स्टाफ कर्मचारियों व अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर सुरेश काग व आभार छात्र अमन सोलंकी ने माना।